RIP आशा ताई
आशा भोसले ने 12,000 से अधिक गीत गाए हैं। उन्होंने हिंदी, मराठी सहित 20 से अधिक भाषाओं में पॉप, शास्त्रीय, गज़ल और कैबरे जैसे विभिन्न शैलियों
में गाने गाकर संगीत जगत में खुद को स्थापित किया। महाराष्ट्र के सांगली में जन्मी आशा ताई मशहूर शास्त्रीय गायक दीनानाथ
मंगेशकर की बेटी और लता मंगेशकर की छोटी बहन थी। पिता के जल्दी निधन के बाद, परिवार की आर्थिक सहायता के लिए
उन्होंने कम उम्र में ही गाना शुरू कर दिया था। 16 साल की उम्र में उन्होंने परिवार के खिलाफ जाकर
लता मंगेशकर के सचिव गणपतराव भोसले से शादी की, लेकिन यह रिश्ता असफल रहा और 1960 में तलाक हो गया। बाद में, उन्होंने संगीतकार राहुल देव बर्मन (आर.डी. बर्मन) से शादी की, जिन्होंने उनके करियर में एक बड़ा बदलाव लाया। 1943 में मराठी फिल्म 'माझा बाळ' से गायन की शुरुआत की और 1948 में फिल्म 'चुनरिया' से हिंदी फिल्मों में कदम रखा । उन्होंने 1950 और 60 के दशक में अपनी अनूठी आवाज के दम पर बॉलीवुड में
खुद को स्थापित किया।
आगे भी जाने न तू, पीछे भी जाने न तू
जो भी है, बस यही एक पल है.......